रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है और राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में शुक्रवार को पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष अब केशव महतो कमलेश होंगे और रामेश्वर उरांव विधायक दल के नेता होंगे।

केशव महतो कमलेश सिल्ली के पूर्व विधायक रहे हैं। मौजूदा झारखंड की राजनीति को समझते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कुर्मी वोटों को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस का यह बड़ा कदम है, क्योंकि इससे पहले जयराम महतो और आजसू पार्टी कुर्मी वोटों के लिए गोलबंद है।

हालांकि अभी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस चुनावी समर में उतर चुकी है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही कांग्रेस ने बदलाव शुरू कर दिया है, ताकि जोरदार तरीके से चुनाव लड़ा जा सके और जीत सुनिश्चित की जा सके। कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को झारखंड की जवाबदेही दी है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कुरमी वोटों को आकर्षित करने के प्रयास के तहत केशव महतो कमलेश की नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ-साथ हाल ही में राजनीतिक फलक पर उभरे जयराम महतो की कुरमी क्षेत्र में पकड़ है। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस ने कुरमी मतों को आकर्षित करने की योजना के तहत केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version