नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के लिए पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गारंटियों की घोषणा के साथ शनिवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शुरू करेगी।

‘आप’ ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के पंचकूला में एक जनसभा में “केजरीवाल की गारंटी” की घोषणा करेंगी।

बयान में कहा गया है कि उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version