रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने शुक्रवार को कांके के प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में जमीन विवाद, अबुआ आवास, पेंशन वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं में अनियमितता को लेकर भारी आक्रोश दिखी।

मौके पर ग्रामीण और संगठन कार्यकर्ताओं की भीड ने घंटों कार्यालय को घेर कर रखा। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक दल-बल के साथ पहुंचे। बाद में जेकेएलएम और आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदेश्वर दास के बीच वार्ता हुई।

वहीं मौके पर संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि ग्रामीणों को जमीन की कागजी पेंच में जान बूझकर फसाया जा रहा है। सुधार के नाम पर दलाल और बिचोलियों का कार्यालयों में सांठगांठ होता है। प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का जड़ बनते जा रहा है। मनमानी तरीके से अपने लोगों में ही केवल सरकारी योजनाओं का बंदरबांट किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version