
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। फिल्मों और राजनीति की दुनिया में कमाल करने वाली कंगना रनौत आखिर कब और किससे शादी करेंगी? ये सवाल भी कई फैंस के मन में है।
दरअसल, कंगना रनौत हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आईं । इस दौरान होस्ट ने कंगना से पूछा कि क्या वो भविष्य में शादी और बच्चे चाहती हैं? इसके जवाब में कंगना ने कहा- हां, बिल्कुल। कंगना ने कहा कि मुझे लगता है कि हर किसी का कंपैनियन होना चाहिए। पार्टनर के बिना रहना मुश्किल है. इसलिए पार्टनर का होना जरूरी है।
कंगना ने कहा कि उनका मानना है कि शादी की कोई उम्र नहीं होना चाहिए, लेकिन उन्हें लगता है कि कम उम्र में शादी करने पर एडजस्ट करना ज्यादा आसान होता है।
