
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गुरूवार को ओडिशा पहुंची। हेलीकॉप्टर से उनके ओडिशा पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
कल्पना सोरेन यहां पार्टी उम्मीदवार अंजनी सोरेन के चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं।
ओडिशा के मयूरभंज में कल्पना सोरेन के पहुंचने पर अंजनी सोरेन काफी खुश नजर आयीं और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कल्पना सोरेन का स्वागत किया।
