Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमेरिका में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की जनमत परीक्षा आज, मिडटर्म चुनाव से पहले कमजोर पड़े राष्ट्रपति के तेवर

    November 3, 2026

    अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी; जांच में जुटी मुंबई पुलिस

    November 3, 2026

    दिल्ली में एक पार्टी के शीर्ष नेता से मिले जयराम महतो, जानें क्या पक रही सियासी खिचड़ी

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमेरिका में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की जनमत परीक्षा आज, मिडटर्म चुनाव से पहले कमजोर पड़े राष्ट्रपति के तेवर
    • अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी; जांच में जुटी मुंबई पुलिस
    • दिल्ली में एक पार्टी के शीर्ष नेता से मिले जयराम महतो, जानें क्या पक रही सियासी खिचड़ी
    • सोलर पंप से सालाना एक लाख रुपए की हो रही बचत : मोदी
    • न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई
    • शेयर बाजार ने दिवाली से पहले दिखाया दम, 1233 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 8 लाख करोड़
    • लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में अर्जुन मुंडा का खास अंदाज, तेरी मिट्टी में मिल जावां
    • झारखंड के दो गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई
    Jharkhand

    न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई

    News MaatiBy News MaatiNovember 3, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    देवघर। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों को समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके तक पहुंचकर उनमें भरोसा पैदा करना होगा। न्याय केवल अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसकी सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति और उसके घर तक पहुंचनी चाहिए। सीजेआई सोमवार शाम को झारखंड के देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि न्याय का वास्तविक अर्थ केवल न्यायालय तक पहुंचना नहीं, बल्कि आम नागरिक को उसके अधिकारों का लाभ मिलना है। किसी बुजुर्ग महिला को रुकी हुई पेंशन मिलना, श्रमिक को उसकी मेहनत की मजदूरी मिलना, बच्चे को शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलना और पीड़ित परिवार को समय पर सहायता उपलब्ध होना भी न्याय की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है।

    उन्होंने विधिक सेवा संस्थाओं से जरूरतमंदों तक खुद पहुंचने और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान कराने का आह्वान किया उन्होंने न्याय व्यवस्था में भरोसा पैदा करने की जरूरत बताते हुए अस्पताल का उदाहरण दिया। सीजेआई ने कहा कि जब कोई मरीज अस्पताल पहुंचता है तो डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ उसे इलाज का भरोसा दिलाते हैं। इससे मरीज को मानसिक राहत मिलती है और उसकी आधी बीमारी दूर हो जाती है। इसी तरह न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन देकर यह भरोसा दिलाना चाहिए कि न्याय पाने की प्रक्रिया में वे अकेले नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि न्याय की पहुंच हर गरीब, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति तक होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति आर्थिक कमजोरी, अशिक्षा या कानूनी जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को अदालतों तक पहुंचने में आने वाली बाधाओं को दूर करना और उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है। विधिक सेवा से जुड़े संस्थानों को अपनी भूमिका केवल औपचारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रखनी चाहिए, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए।

    उन्होंने झारखंड की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए आदिवासी तथा दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानीय भाषाओं के माध्यम से कानूनी जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। इस काम में पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि विधिक सहायता का लाभ उन लोगों तक भी पहुंचना चाहिए, जो भौगोलिक दूरी और संसाधनों की कमी के कारण संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते।

    इस अवसर पर सीजेआई ने वर्चुअल माध्यम से पलामू के भीष्म नारायण सिंह विधि महाविद्यालय और रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में स्थापित विधिक सहायता क्लीनिकों का उद्घाटन किया। शिविर में विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 1,880 लाभुकों के बीच 14 करोड़ 46 लाख 90 हजार रुपये की परिसंपत्तियों और सहायता राशि का वितरण किया गया। इसमें पीड़ितों को मुआवजा और सहायता राशि के चेक सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

    कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने ‘मीडिएशन फॉर द नेशन’ और ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की। न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने झारखंड में अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के संरक्षण तथा अधिकारों के लिए चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट शिशु’ को महत्वपूर्ण बताया। bइससे पहले सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    दिल्ली में एक पार्टी के शीर्ष नेता से मिले जयराम महतो, जानें क्या पक रही सियासी खिचड़ी

    November 3, 2026

    झारखंड के दो गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    November 2, 2026

    RIMS के प्रभारी निदेशक बने रहेंगे डाॅ. दिपेंद्र सिन्हा, अधिसूचना जारी

    November 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,148

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    अमेरिका में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की जनमत परीक्षा आज, मिडटर्म चुनाव से पहले कमजोर पड़े राष्ट्रपति के तेवर

    By News MaatiNovember 3, 20265

    न्यूयॉर्क। अमेरिका में मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

    अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी; जांच में जुटी मुंबई पुलिस

    November 3, 2026

    दिल्ली में एक पार्टी के शीर्ष नेता से मिले जयराम महतो, जानें क्या पक रही सियासी खिचड़ी

    November 3, 2026

    सोलर पंप से सालाना एक लाख रुपए की हो रही बचत : मोदी

    November 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अमेरिका में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की जनमत परीक्षा आज, मिडटर्म चुनाव से पहले कमजोर पड़े राष्ट्रपति के तेवर

    November 3, 2026

    अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी; जांच में जुटी मुंबई पुलिस

    November 3, 2026

    दिल्ली में एक पार्टी के शीर्ष नेता से मिले जयराम महतो, जानें क्या पक रही सियासी खिचड़ी

    November 3, 2026

    सोलर पंप से सालाना एक लाख रुपए की हो रही बचत : मोदी

    November 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.