Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शेयर बाजार ने दिवाली से पहले दिखाया दम, 1233 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 8 लाख करोड़

    November 2, 2026

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में अर्जुन मुंडा का खास अंदाज, तेरी मिट्टी में मिल जावां

    November 2, 2026

    झारखंड के दो गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शेयर बाजार ने दिवाली से पहले दिखाया दम, 1233 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 8 लाख करोड़
    • लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में अर्जुन मुंडा का खास अंदाज, तेरी मिट्टी में मिल जावां
    • झारखंड के दो गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
    • RIMS के प्रभारी निदेशक बने रहेंगे डाॅ. दिपेंद्र सिन्हा, अधिसूचना जारी
    • नकली संसद में PM बन जाते, अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज
    • जमशेदपुर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव
    • झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों के एससी-एसटी मामले में लगाया जुर्माना
    • कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद? 11 साल से अमेरिका में रह रहे ऋषिकेश कुमार से होगी बेटी शिवांगी की शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में अर्जुन मुंडा का खास अंदाज, तेरी मिट्टी में मिल जावां
    Blog

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में अर्जुन मुंडा का खास अंदाज, तेरी मिट्टी में मिल जावां

    News MaatiBy News MaatiNovember 2, 2026Updated:November 2, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड के विभिन्न जिलों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पदयात्रा निकाल कर शक्ति प्रदर्शन के साथ लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई। रांची में भाजपा की ‘ लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का खास अंदाज देखने को मिला। उन्होंने देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। पदयात्रा के दौरान उनके गीत ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।इससे पहले बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं का यह मार्च रांची के मोरहाबादी मैदान से शुरू हुआ। करीब डे़ढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बात जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचा। जहां अर्जुन मुंडा ने देशभक्ति की गीत गाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। इस पदयात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय और विधायक सीपी सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

    राष्ट्र सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल सिद्धांत :

    मुंडापूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज देश की जनता राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। राष्ट्र सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल सिद्धांत है। हम उन महापुरुषों और वीर सपूतों के वंशज हैं, जिनके पूर्वजों ने तलवारों की धार और अंगारों पर चलकर देश की आजादी और उसकी अस्मिता की रक्षा की। राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

    घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं को बचाने की कोशिश :

    पटेलइस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि देश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ आज भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं।उन्होंने एसआईआर की आवश्यकता बताते हुए कहा कि देश में अब तक 12 बार विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुका है, जिनमें 10 बार कांग्रेस के नेतृत्व में यह प्रक्रिया हुई। तब कांग्रेस ने कोई विरोध नहीं किया। आज जब मतदाता सूची से मृत और अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है, तब कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

    अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है कांग्रेस :

    आदित्य साहूभाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 65 वर्षों के शासनकाल में देश की चिंता करने के बजाय सत्ता और परिवारवाद को प्राथमिकता दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण और विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। पूरा देश भाजपा की नीतियों के साथ खड़ा है। लेकिन कांग्रेस को एक गरीब परिवार से निकले व्यक्ति का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता- पिता तक को गाली दी जा रही है। भाजपा के देशव्यापी अभियान को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है। विपक्षी दल भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। अगर ये आरोप सही होता को झारखंड में भाजपा की सरकार बनती। लोग विपक्ष के इस झूठे प्रचार को समझते हैं।

    राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं :

    बाबूलाल नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के प्रमुख विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस, राहुल गांधी, वंशवाद, दिमागी नक्सलियों, घुसपैठियों की वंशवादी राजनीति, घुसपैठियों से है। उन्होंने कहा कि जनता को इन खतरों से अवगत कराना भाजपा का दायित्व है। आज की पदयात्रा कांग्रेस और विपक्षी दलों के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए आयोजित की गई है। ये लोग स्वस्थ और पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं चाहते, इसलिए एसआईआर का विरोध कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद? 11 साल से अमेरिका में रह रहे ऋषिकेश कुमार से होगी बेटी शिवांगी की शादी

    November 2, 2026

    आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    November 2, 2026

    गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी समेत 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 9 निलंबित

    November 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,147

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Business

    शेयर बाजार ने दिवाली से पहले दिखाया दम, 1233 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 8 लाख करोड़

    By News MaatiNovember 2, 20264

    मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद…

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में अर्जुन मुंडा का खास अंदाज, तेरी मिट्टी में मिल जावां

    November 2, 2026

    झारखंड के दो गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    November 2, 2026

    RIMS के प्रभारी निदेशक बने रहेंगे डाॅ. दिपेंद्र सिन्हा, अधिसूचना जारी

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    शेयर बाजार ने दिवाली से पहले दिखाया दम, 1233 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 8 लाख करोड़

    November 2, 2026

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में अर्जुन मुंडा का खास अंदाज, तेरी मिट्टी में मिल जावां

    November 2, 2026

    झारखंड के दो गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    November 2, 2026

    RIMS के प्रभारी निदेशक बने रहेंगे डाॅ. दिपेंद्र सिन्हा, अधिसूचना जारी

    November 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.