
छपरा। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार अपनी धर्मपत्नी प्रीति देवी के साथ सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे। दंपति ने मंदिर में विधि-विधान से दर्शन, वंदन और विशेष अभिषेक पूजा किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे राष्ट्र सहित बिहार और झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की।



मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने अतिथि देवो भव: की समृद्ध परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य सचिव एवं उनकी धर्मपत्नी को अंगवस्त्र, पुष्पमाल्य तथा मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री, पूजारी सदानंद पाण्डेय, सहकोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा सहित मंदिर समिति के कर्मचारी और सदस्यगण उपस्थिति थे।

