रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक मंगलवार, 27 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। बैठक को लेकर सभी विभागों के प्रमुखों और मंत्रियों को सूचना दे दी गई है।

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में यह बैठक दोपहर तीन बजे से निर्धारित की गई है। इसके पहले कैबिनेट की बैठक दो बार निर्धारित होकर स्थगित करनी पड़ी थी। पहली बार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री की मौत के बाद और दूसरी बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के बीमार होने के कारण, जिनका हाल में ही निधन हो गया है।

कैबिनेट की बैठक को लेकर तीन दर्जन से अधिक प्रस्ताव सीएमओ भेजे जाने की सूचना है। सीएमओ से स्वीकृति मिलने के बाद इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। प्रमुख प्रस्तावों में विधानसभा का शीत सत्र, सचिवालय कर्मियों के लिये संशोधित नियमावली आदि प्रमुख हैं।

इस बैठक में जेपीएससी के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति पर भी निर्णय हो सकता है। बताते चलें कि पहले मंत्रिपरिषद की बैठक सात अक्टूबर को होनेवाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन की तबीयत अधिक खराब होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसी दिन उनका निधन भी हो गया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version