
रांची : झारखण्ड छात्र मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० क्षिति भूषण दास से मिलकर छात्राओं से संबंधित समस्याओं दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि छात्राओं को जो मेस का खाना दिया जा रहा है वह स्वास्थ के लिहाज से काफी नुकसानदेह है, अतः मेस की व्यवस्था में सुधार किया जाए अथवा मेस संचालक को बदल दिया जाए। वहीं, छात्राओं के मेस के व्यवस्था को वैकल्पिक किया जाए।
जो छात्राएं मेस का खाना नही खाना चाहें, उसे विश्वविद्यालय की ओर से बाध्य न किया जाए। इसके अलावा विश्वविद्यालय कैम्पस में पुलिस पिकेट की व्यवस्था की जाए। इसके बाद कुलपति ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मेस को छात्राओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और खाने के गुणवत्ता में सुधार करने का आदेश जारी किया।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से मेस में खाने को बाध्य नही किया जायेगा। मेस का संचालन टेंडर प्रक्रिया से हुआ है,यदि छात्राओं को मेस के खाने से शिकायत हैं,तो इस आधार पर री टेंडर कर दूसरे मेस की व्यवस्था करायेंगे। वहीं, पुलिस पिकेट संबंधित आवेदन विश्वविद्यालय द्वारा दिया जा चुका हैं।
