वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले कहा था वे कि वे इरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को समाप्त करने का कोई भी फैसला इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर करेंगे। युद्ध बीते दस दिनों से जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रही जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है ईरान के खिलाफ जारी युद्ध अब लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ना सिर्फ पश्चिम एशिया बल्कि पूरी दुनिया में इस युद्ध की वजह से हाहाकार मचा हुआ है, जहां ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहराता जा रहा है। हालांकि ईरान ने ट्रंप के दावों को एक बार फिर खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा कि युद्ध को कब खत्म करना हैइससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को सीबीएस न्यूज से बात करते हुए युद्ध खत्म होने की बात कही। इस दौरान ट्रंप ने ईरान को चेतावनी भी दी। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि युद्ध लगभग पूरी तरह से” खत्म हो चुका है। उनके पास कोई नौसेना नहीं है, कोई कम्युनिकेशन नहीं है, उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है। उनके पास बहुत कम मिसाइलें बची हैं। उनके ड्रोन हर जगह नाकाम किए जा रहे हैं। तेहरान के पास सैन्य जैसा से कुछ भी नहीं बचा है।गौरतलब है कि इससे पहले ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान में अमेरिका की कार्रवाई कम से कम चार से पांच हफ्ते तक चलेगी। हालांकि, मंगलवार को ट्रंप अपने बयान से पीछे हटते नजर आए। ट्रंप के मुताबिक वाशिंगटन ने अपने उद्देश्य पा लिए हैं और इसीलिए अब युद्ध लगभग खत्म हो चुका है।ईरान को चेतावनी : इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी भी दी। ट्रंप ने इस्लामिक रिपब्लिक का नाम लेते हुए कहा कि वह कुछ भी क्यूट करने की कोशिश न करे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। ट्रंप ने कहा, ह्लउन्होंने वह सब कुछ कर लिया है जो उन्हें करना था, और बेहतर होगा कि वे कुछ भी क्यूट करने की कोशिश न करें वरना उस देश का अंत हो जाएगा… अगर वे कुछ भी बुरा करते हैं, तो यह ईरान का अंत होगा और आप उसका नाम फिर कभी नहीं सुनेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version