नई दिल्ली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 1968 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भारत का एक हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया था। यह हिस्सा गुजरात के कच्छ का रण था, जो 828 वर्ग किलोमीटर का था।

दुबे ने कहा कि 1965 में भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया था। इसके बावजूद, कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के लिए हामी भर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि भारत को अपनी जमीन पाकिस्तान को देनी पड़ी। दुबे ने एक दस्तावेज का हवाला देते हुए बताया कि पूरी संसद के विरोध के बाद भी भारत पाकिस्तान के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाया और मध्यस्थ भी बनाया। उन्होंने पर अपने पोस्ट में इंदिरा गांधी को तंज भरे अंदाज में उन्हें आयरन लेडी बताते हुए दावा किया है कि डर कर उन्होंने हमारा हिस्सा नीलाम कर दिया ।

इंदिरा गांधी आयरन लेडी थी, डर से नीलाम किया : दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज की कहानी बहुत ही दर्दनाक है। कांग्रेस पार्टी ने 1965 का युद्ध जीतने के बाद गुजरात के रन आॅफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर पाकिस्तान को 1968 में दे दिया । भारत पाकिस्तान के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाए, मध्यस्थ बनाया, यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर को हमने नियुक्त किया । पूरी संसद ने विरोध किया, लेकिन इंदिरा गांधी तो आयरन लेडी थी, डर कर हमारा हिस्सा नीलाम कर दिया । यही आयरन लेडी का सत्य है । कांग्रेस का हाथ हमेशा पाकिस्तान के साथ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version