रांची। रांची से पूर्णिया के लिए नया विमान 17 सितंबर से शुरू होगा। यह विमान रांची से पूर्णिया वाया कोलकाता होकर जाएगी। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने यह सेवा उड़ान योजना के तहत आरंभ कर रही है। विमान रांची से सुबह 7.40 बजे रवाना होकर कोलकाता जाएगा। वहां से पूर्णिया दिन के 1.40 बजे पहुंचेगा। पूर्णिया से विमान 2.30 बजे रवाना होकर वाया कोलकाता होकर रात 8.40 बजे रांची आएगा।

इस सेवा के शुरू होने से बिहार और झारखंड के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी रांची से पूर्णिया जाने के लिए केवल एक रांची–पूर्णिया कोर्ट ट्रेन उपलब्ध है, जबकि बस यात्रा लंबी और थकाऊ होती है। ऐसे में नई फ्लाइट सेवा यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version