मुंबई: रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा ने कहा कि भारत 2031 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह चीन को पीछे छोड़ देगा।

उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इसके लिए भारत को लेबर प्रोडक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, GDP में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान और सस्टेनेबल ग्रोथ  को लेकर तमाम चुनौतियों से पार पाना होगा।

अगर इन पहलुओं को ध्यान रखा गया तो 2060 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

उन्होंने कहा किभारत की मजबूत बुनियाद और अंतर्निहित क्षमता को देखते हुए देश 2031 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2060 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version