लोहरदगा। सिपाही अनंत सिंह मुंडा ने सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की जांच करने डीआईजी अनूप बिरथरे शुक्रवार को लोहरदगा पहुंचे। इस दौरान डीआईजी घटनास्थल का दौरा किया, जहां उनके साथ लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां और पुलिस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। डीआईजी ने घटनास्थल की जांच करते हुए घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ की है।

उन्होंने पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की। इसके अलावा इस घटना के पीछे के कारणों और परिस्थिति की पड़ताल भी की है। इस दौरान डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारी और जांच टीम में शामिल अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए हैं।

मामले में डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि एक पुलिस के जवान द्वारा एक एएसआई की गोली मारकर की गई हत्या की घटना की जांच के लिए लोहरदगा का दौरा किया। यहां पर उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी की है। इस घटना में एफएसएल की टीम के माध्यम से जांच को लेकर निर्देश भी दिए गए हैं। डीआईजी ने कहा कि इस घटना में मृतक एएसआई के परिवार को प्रावधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अनुकंपा के आधार पर नौकरी सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version