पटना। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का असर बिहार में दिखने लगा। बुधवार को औरंगाबाद के प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार साइकिल से कोर्ट पहुंचे। जिला जज ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के समर्थन में उठाया, जिसमें लोगों से इस वैश्विक ऊर्जा संकट और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल बचाने का आग्रह किया गया है।

जिला जज ने अपने दानी बिगहा स्थित सरकारी आवास से पुरानी जीटी रोड, समाहरणालय के मुख्य द्वार होते करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की और व्यवहार न्यायालय पहुंचे।   प्रधान जिला जज के साथ उनके जितने अंगरक्षक थे वे भी साइकिल से ही उनके साथ कोर्ट पहुंचे। प्रधान जिला जज ने आम लोगों को संदेश देने के लिए यह कदम उठाया है कि ईंधन बचाने की जिम्मेदारी केवल जनता की नहीं, बल्कि न्यायाधीशों की भी है। न्यायाधीश की इस पहल की शहर में प्रशंसा हो रही है।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version