नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से जेईई एडवांस रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। विश्व की दूसरी सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा में IIT दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल करके ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। रजित कोटा के महावीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं और उन्होंने एग्जाम की तैयारी भी कोटा से ही की है।

रजित गुप्ता के अलावा कोटा से ही तैयारी करने वाले सक्षम जिंदल को AIR 2 हासिल हुई है। सक्षम ने जेईई मेन 2025 में भी 100 परसेंटाइल स्कोर किया था और ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की थी। सक्षम मूल रूप से हरियाणा के हिसार निवासी हैं, लेकिन 2 सालों से कोटा में रहकर ही वे तैयारी कर रहे थे। इन दोनों के अलावा कोटा से तैयारी करने वाले कई स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए क्वालीफाई किया है।

स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए यहां पर रिजल्ट के लिंक के साथ ही स्टेप्स भी दी जा रही हैं जिनको फॉलो कर आप आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर JEE (Advanced) 2025 Result के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JoSAA काउंसिलिंग 6 चरणों में होगी : जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया तीन से 28 जुलाई तक छह चरणों में संपन्न होगी। काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण और विकल्प 3 जून से 12 जून तक भरे जायेंगे। मॉक सीट आवंटन 1- 9 जून को, मॉक सीट आवंटन 2- 11 जून को होगा। अंतिम विकल्प लॉक करने की लास्ट डेट 12 जून है। राउंड 1 आवंटन 14 जून, राउंड 2 आवंटन 21 जून, राउंड 3 आवंटन 28 जून, राउंड 4 आवंटन 4 जुलाई, राउंड 5 आवंटन 10 जुलाई और अंतिम राउंड यानी कि राउंड 6 (IIT/NIT+ के लिए) 16 जुलाई को होगा।

टॉप 10 की लिस्ट देखिए
CRL 1: रजित गुप्ता- 332 मार्क्स

CRL 2: सक्षम जिंदल- 332 मार्क्स

CRL 3: मजीद मुजाहिद हुसैन- 330 मार्क्स

CRL 4: पार्थ मंदार वर्तक- 327 मार्क्स

CRL 5: उज्ज्वल केसरी- 324 मार्क्स

CRL 6: अक्षत कुमार चौरसिया- 321 मार्क्स

CRL 7: साहिल मुकेश देव- 321 मार्क्स

CRL 8: देवेश पंकज भैया- 319 मार्क्स

CRL 9: अर्णव सिंह- 319 मार्क्स

CRL 10: वाडलमुड़ी लोकेश- 317 मार्क्स

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version