Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026

    जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    • हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
    • जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
    • शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
    • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
    • DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
    • IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा
    • देश में 22 लाख करोड़ के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः गडकरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अगर रूस ने यूक्रेन में बेतुका युद्ध समाप्त नहीं किया तो शुल्क और प्रतिबंध लगाएंगे, ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी
    International

    अगर रूस ने यूक्रेन में बेतुका युद्ध समाप्त नहीं किया तो शुल्क और प्रतिबंध लगाएंगे, ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी

    News MaatiBy News MaatiJanuary 24, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में बेतुके को समाप्त करने को कहा है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को खत्म करे या फिर अत्यधिक शुल्क और आगामी प्रतिबंधों का सामना करने के लिए तैयार रहे।

    अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ लेने वाले ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर यह बात कही। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में रूस के राष्ट्रपति पुतिन का नाम लिया और कहा कि उनके एवं पुतिन के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन अब इस बेतुके युद्ध को खत्म करने का समय आ गया है।

    ट्रंप ने कहा कि वह रूस के खिलाफ कुछ कड़े कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं और चाहते हैं कि युद्ध में और लोगों की जान नहीं जाए।

    ट्रंप ने कहा कि आइए इस युद्ध को खत्म करते हैं, जो मेरे राष्ट्रपति रहते कभी शुरू ही नहीं होता। हम इसे आसान तरीके से या कठिन तरीके से कर सकते हैं और आसान तरीका हमेशा बेहतर होता है। अब समझौता करने का समय आ गया है। अब और लोगों की जान नहीं जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मैं रूसी लोगों से प्यार करता हूं तथा राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरे हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि रूस ने हमें द्वितीय विश्व युद्ध जीतने में मदद की, इस प्रक्रिया में लगभग 60,000,000 लोगों की जान चली गई।

    उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द संघर्ष विराम समझौता नहीं हुआ, तो उनके पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली किसी भी वस्तु पर शुल्क, कर और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यूक्रेन में युद्ध के वित्तपोषण को लेकर रूस के राजस्व में कटौती करने के प्रयास के तहत इस महीने की शुरूआत में उसके तेल और ऊर्जा क्षेत्रों सहित विभिन्न रूसी आर्थिक क्षेत्रों पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।

    ट्रंप कई महीनों से यूक्रेन में संघर्ष विराम का आह्वान कर रहे हैं और दोनों पक्षों से बातचीत करने का आग्रह कर रहे हैं। रूसी सेना ने 2022 की शुरूआत में यूक्रेन पर हमला किया था और तब से लेकर अब तक करीब तीन साल से जारी लड़ाई में दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप ने बार-बार कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने गए तो वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक दिन में सुलझा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रूस की एयरस्ट्राइक से दहला यूक्रेन, मॉस्को हमले का चुन चुनकर ले रहा बदला

    September 21, 2026

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत

    September 21, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा हुआ रोशन, ‘इंडिया फर्स्ट’ और ‘75 वर्ष’ के संदेश ने खींचा ध्यान

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Ranchi

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    By News MaatiSeptember 26, 20260

    रांची। सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली स्थित बांधगाड़ी मुख्य मार्ग पर चोरों ने प्रेरणा ज्वेलर्स…

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026

    जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार

    September 26, 2026

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026

    जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार

    September 26, 2026

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.