
रांची। आंगन में टी शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर बैठे हेमंत सोरेन और उनके पीछे खड़ी उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उनके सिर पर तेल की मालिश करती हुई दिख रही हैं। हेमंत सोरेन पूरी तरह रिलैक्स मोड में बैठे हुए हैं। पत्नी कल्पना सोरेन उनके पीछे खड़ी होकर उनके सिर में मालिश करती हुई दिख रही हैं। हेमंत सोरेन के साथ उनके दोनों कुत्ते भी बैठे हुए हैं। हेमंत सोरेन कुत्ते को सहला रहे हैं। दोनों उनके आस-पास बैठे हुए हैं। हेमंत सोरेन की पत्नी उनके सिर पर तेल मालिश करती हुई दिख रही हैं। इसे चंपी भी कहते हैं।
चंपी पर मोहम्मद रफी की आवाज में एक गाना भी है। जिसे प्यासा फिल्म से लिया गया है। सर जो तेरा चकराये या दिल डूबा जाए, आजा प्यारे पास हमारे, काहे घबराये, काहे घबराये। सियासी गलियारों में हेमंत सोरेन की चंपी को लेकर चर्चा भी शुरू है। दबी जुबान में कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन का रिजल्ट से पहले दिल घबरा रहा है। उनका सिर चकरा रहा है। इसलिए शायद वो चंपी ले रहे हैं। हालांकि, तस्वीरें उनके घर के आंगन की हैं। तस्वीरों को लोग बड़े चाव से देख रहे हैं। हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आंगन में बैठक चंपी करा रहे हैं।
झारखंड के जिस बरहेट सीट, जहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रत्याशी हैं, वहां 66.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं गांडेय विधानसभा क्षेत्र, जहां से मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन पुन: चुनाव लड़ रही हैं, में 72.83 प्रतिशत मतदान की रिपोर्ट आई है। हेमंत सोरेन अपनी और अपनी पत्नी की जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर के मतदाता रहे। उन्होंने अपने मतदान का प्रयोग किया।
हेमंत सोरेन ने भी कहा था कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा था कि पहले चरण के चुनाव में 43 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने अधिकारों और सशक्त झारखंड के लिए मतदान किया। जो लोग झारखंड के खिलाफ साजिश कर रहे हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
एग्जिट पोल का अनुमान : उधर, अंतिम चरण के चुनाव के बाद विभिन्न एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को झारखंड में बहुत मिलता हुआ दिखाया गया। हालांकि, कई एजेंसियों ने एनडीए की सरकार बनाई। पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में एनडीए को 31 से 40 सीटें मिलने का अनुमान बताया। जबकि इंडी गठबंधन को 37 से 47 सीटें मिलने की बात कही। वहीं अन्य को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 41 है। पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, झारखंड में इंडी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।
एनडीए और इंडिया गठबंधन में टक्कर : उधर, मैटराइज, चाणक्य, पीपुल्स पल्स और टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में जहां राज्य में भाजपा-एनडीए की बहुमत वाली सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं, एक्सिस माई इंडिया और पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बन सकती है। राज्य की विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 53 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।
