Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को भेजा समन, 29 और 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है मामला

    June 28, 2026

    हिन्द महासागर क्षेत्र को बनाएंगे अवसरों का महासागर, मोदी ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज किया ऐलान

    June 28, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: आदित्य साहू

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को भेजा समन, 29 और 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है मामला
    • हिन्द महासागर क्षेत्र को बनाएंगे अवसरों का महासागर, मोदी ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज किया ऐलान
    • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: आदित्य साहू
    • परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
    • चतरा में एक करोड़ रुपये का 912 किलो डोडा बरामद
    • झारखंड फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’
    • चाईबासा में डबल मर्डर, अंधविश्वास में जेठ ने की गर्भवती भाभी और भतीजी की हत्या
    • बिल्डर शुभम साबू गिरफ्तार, रिम्स की जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हरिवंश फिर बने राज्‍यसभा सदस्‍य. राष्ट्रपति ने किया मनोनीत
    India

    हरिवंश फिर बने राज्‍यसभा सदस्‍य. राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

    Harivansh again elected as Rajya Sabha member. Nominated by the President
    News MaatiBy News MaatiApril 10, 2026Updated:April 10, 2026No Comments51 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नेता हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बनाए गए हैं। वे राज्यसभा के उप सभापति भी हैं। प्रख्यात पत्रकार हरिवंश को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सांसद मनोनीत किया है। उनकी राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था। अब उनका नया कार्यकाल शुरू होगा। हरिवंश के आज ही नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद की शपथ लेने की संभावना है।

    हरिवंश नारायण सिंह, जो हरिवंश के नाम से अधिक लोकप्रिय हैं, को अप्रैल 2014 में जनता दल यूनाईटेड ( जदयू ) ने बिहार से पहली बार राज्यसभा में भेजा था। वे 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। इससे बाद वे 14 सितंबर 2020 को दूसरी बार राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए। हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले हरिवंश अब राज्यसभा में लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।

    उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 30 जून 1956 को जन्मे हरिवंश नारायण सिंह ने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से सटे टोला काशी राय के स्कूल में प्राप्त की थी। सन 1971 में उन्होंने जयप्रकाश नगर के जेपी इंटर कालेज सेवाश्रम से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वे वाराणसी पहुंचे और इंटरमीडिएट किया। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक किया और पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया।

    पत्रकारिता का लंबा करियर

    हरिवंश ने अपना करियर टाइम्स ग्रुप में बतौर पत्रकार शुरू किया था। हालांकि इसके बाद बैंक में भी नौकरी की थी। उन्होंने सन 1981 से 1984 तक हैदराबाद और पटना में बैंक ऑफ इंडिया में सेवाएं दी थीं। हालांकि जल्द ही वे पत्रकारिता के पेशे में वापस आ गए थे। वे सन 1984 से 1989 तक आनंद बाजार पत्रिका समूह की साप्ताहिक पत्रिका रविवार में सहायक संपादक रहे। इसके बाद 1990 के दशक में वे बिहार-झारखंड के प्रतिष्ठित अखबार प्रभात खबर से जुड़ गए। इस समाचार पत्र में उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक सेवाएं दीं।

    दो बार राज्यसभा के उप सभापति

    प्रभात खबर में काम करते हुए हरिवंश की जेडीयू के नेता नीतीश कुमार से नजदीकी बनी। नीतीश कुमार ने उनको पार्टी का महासचिव नियुक्त कर दिया। सन 2014 के अप्रैल माह में जेडीयू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा भेज दिया। वे तब से निरंतर राज्यसभा सांसद हैं। राज्यसभा में दो कार्यकाल पूरे कर चुके हरिवंश का तीसरा कार्यकाल शुरू हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के घर ताबड़तोड़ छापे, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 28, 2026

    बिना चीन परमिट कैलाश मानसरोवर यात्रा पड़ सकती है भारी, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

    June 28, 2026

    लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025968

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026808
    Don't Miss
    Blog

    ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को भेजा समन, 29 और 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है मामला

    By News MaatiJune 28, 202618

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके पुत्र…

    हिन्द महासागर क्षेत्र को बनाएंगे अवसरों का महासागर, मोदी ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज किया ऐलान

    June 28, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: आदित्य साहू

    June 28, 2026

    परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को भेजा समन, 29 और 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है मामला

    June 28, 2026

    हिन्द महासागर क्षेत्र को बनाएंगे अवसरों का महासागर, मोदी ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज किया ऐलान

    June 28, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: आदित्य साहू

    June 28, 2026

    परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    June 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.