
रांची। अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल न्यू अशोक नगर, रांची में बुधवार को कक्षा प्री-नर्सरी से दशम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा हरित दिवस एवं सावन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे हरे रंग के फल, सब्जियां, पौधे, जानवर जैसे मेढ़क, मोर, तोता इत्यादि के पोशाक धारण कर विद्यालय में उपस्थित हुए, जिन्होंने सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम की शुरूआत छोटे-छोटे बच्चों ने सावन महोत्सव पर अंग्रेजी और हिंदी में कविता एवं स्पीच दिया। कक्षा प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों ने सावन से जुड़े गाने पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया जबकि कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के द्वारा विभिन्न जानवरों, पक्षियों और पौधों पर आधारित राइम्स प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति का नेतृत्व प्री-प्राइमरी सेक्शन के इंचार्ज मिस अजविया फातमा के द्वारा किया गया।
विद्यालय के एक्टिविटी इंचार्ज सुमन सिंह के नेतृत्व में कक्षा प्रथम से पंचम के वर्ग के छात्रों के द्वारा पर्यावरण और वृक्ष के बचाव के संदर्भ में एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया जबकि कक्षा 6 से दशम वर्ग तक के छात्र छात्राओं के बीच सावन महोत्सव के अवसर पर स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रेड हाउस से सिद्धि कुमारी, ज्योति कुमारी, आदित्य राज और अनुष्का सिंह को पुरस्कार देकर विद्यालय के निदेशिका सुषमा सिन्हा एवम प्राचार्या श्रावणी पाण्डेय ने सम्मानित किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि सावन महीने का अपना एक खास महत्व होता है यही कारण है इस महीने को एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह महीना जहां एक ओर ग्रीष्म ऋतु के कहर से हमें राहत देता है तो दूसरी ओर वर्षा शुरू होने से मौसम भी ठंढा और सुहावना हो जाता है। जले एवं सूखे पौधे में हरियाली आ जाति है। इस क्रम में हर तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलता है और वायु की गुणवत्ता भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि सावन के खुशनुमा मौसम का हम सभी आनंद लेने से नहीं चूकते। धरती हरा भरा बना रहे इसके लिए हम सब का भी अपना योगदान होना चाहिए। चुकी हम सभी जानते हैं कि भोजन, पानी, वायु और अन्य चीजें जो हमारी जरूरत की होती है, ये सभी चीजें हमें कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण और प्रकृति से ही मिलती है। पर्यावरण- मनुष्य, पौधों और जानवरों के जीवन के बीच एक संतुलित प्राकृतिक चक्र है परंतु इसे हम मानव समाज प्राकृतिक पर्यावरण और चक्र को ही नष्ट करने में लगे हैं जो हमारे जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। अत: ऐसे में हमें समाजस्य बनाते हुए वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक पौधा लगाएं ताकि धरती हरा भरा बना रहे और पर्यावरण ठीक रहे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा, वरिष्ट शिक्षक निर्मल कुमार चौधरी, संदीप पांडे, पुरुषोत्तम पांडे, सुनीता धार, नफीस फातिमा, तृषा कुमारी, विवेक कुमार, रेनू मिश्रा, अंजू कुमारी, सरिता कुमारी, अर्शी बानो, तबस्सुम खातून, सदफ रहमान, प्रतिमा कुमारी, निधि कुमारी, अलकमा तरन्नुम, मनी मृत्युंजय और शिल्पा भारद्वाज?? उपस्थित रहें।
