पटना। बिहार के भागलपुर में रहने वाली अलंकृता साक्षी का सिलेक्शन दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल में हुआ है। साफ्टवेयर इंजीनियर साक्षी 60 लाख के पैकेज पर चयनित हुई हैं। इसके पहले वह विप्रो और सैमसंग समेत अन्य कंपनियों में जॉब कर चुकी हैं। अलंकृता के पति मनीष कुमार बेंगलुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अलंकृता भागलपुर जिले के नवगछिया सिमरा निवासी शंकर मिश्रा की पुत्री हैं। उनकी ससुराल शौल थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में है। ससुर राजीव नयन चौधरी नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक हैं। अलंकृता के माता-पिता झारखंड के कोडरमा में रहते हैं।

अलंकृता गुगुल से पहले दो साल विप्रो कंपनी, एक साल अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी और एक साल सैमसंग हार्मन में जॉब कर चुकी हैं। कुछ समय पहले वह बेंगलुरु में रही हैं। सैमसंग हार्मन में नौकरी के दौरान ही उन्होंने गूगल में अप्लाई किया था।

कोडरमा में रहते हैं माता-पिता : अलंकृता की शादी 8 दिसंबर 2023 को मनीष कुमार के साथ हुई थी। उनका पैतृक घर नवगछिया के सिमरा गांव में है। माता-पिता कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में रहते हैं। पिता कोडरमा में प्राइवेट जॉब करते हैं। जबकि, मां रेखा मिश्रा प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। अलंकृता दो बहनें और एक भाई हैं।

कोडरमा और हजारीबाग से पढ़ाई : अलंकृता की शुरूआती पढ़ाई झारखंड में हुई है। इंटर कोडरमा के जवाहर नवोदय विद्यालय से किया। इसके बाद बीटेक करने हजारीबाग चली गईं। बीटेक के बाद अलंकृता बेंगलुरू चली गईं। उनके पति मनीष भी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version