
गिरिडीह। डॉक्टर बन कर अपॉइंटमेंट लेने वाले और आरटीओ बताकर चालान काटने के नाम पर बैंक खाताधारकों का पैसा उड़ाने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद कैफ अंसारी और इरशाद अंसारी शामिल हैं।दोनों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को डीएसपी रूपेंद्र राणा और साइबर इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत ने बताया कि दोनों अपराधी बेहद शातिर हैं। दोनों के पास से छह मोबाइल फोन के साथ 07 सिम कार्ड, एक आई पेड और दो बाइक बरामद किया गया।डीएसपी रूपेंद्र राणा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अपराधी एक साथ अपराध किया करते थे और दोनों ही डॉक्टर बनकर अप्वाइंटमेंट बुकिंग के नाम पर खाताधारकों के खाते से पैसे उड़ाते और आरटीओ बताकर जुमार्ना वसूलने के नाम पर चालान बनाकर लोगों से पैसे ठगते थे।




