
मधुबनी। बिहार के मधुबनी में एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस कार्ड में दुल्हन ने खुद को टीआरई-4 (TRE-4) का आवेदक बताया है। यह कार्ड इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि लोग इस बात पर हैरान हैं कि किसी ने अपने शादी के कार्ड पर यह क्यों लिखा कि वह अभी सिर्फ शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर रही है, बनी नहीं है। कार्ड 6 और 7 मई को शादी की तारीख बता रहा है। लोग इस कार्ड को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं।



दरअसल, अक्सर शादियों के कार्ड में लड़के या लड़की के पद का जिक्र होता है। अगर कोई इंजीनियर या डॉक्टर है, तो वह गर्व से लिखता है। कोई वकील या किसी और अच्छे पद पर होता है, तो उसका भी जिक्र होता है। लेकिन इस कार्ड में लड़की ने खुद को ‘टीआरई-4 का आवेदक’ लिखवाया है। यह देखकर लोग हैरान हैं और हंस रहे हैं। वहीं, कार्ड में लड़के के बारे में लिखा है
कार्ड में शादी की तारीख, दिन सब लिखे हैं। 6 मई को मटकोर और मेहंदी है। 7 मई को शादी है। लोग इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस कार्ड को शेयर करने वाले ने एक्स (X) पर लिखा है कि गजब रे गजब। इसके साथ ही बीपीएससी (BPSC) को भी टैग किया है।
बिहार में तीन चरणों में हो चुकी है भर्ती
बता दें कि बिहार में शिक्षकों की भर्ती तीन चरणों में हो चुकी है। अब टीआरई-4 की भर्ती होनी है। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) लेता है। शायद यही कारण है कि इस कार्ड को शेयर करते हुए बीपीएससी को टैग किया गया है।

