रांची। राजधानी के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने दी।

सेठ ने बताया कि नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें परियोजना की प्रगति की जानकारी दी और उद्घाटन की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया। गडकरी ने 19 जून को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान दी।

संजय सेठ ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से पिछले चार दशकों से ट्रैफिक जाम से जूझ रहे शहर वासियों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. फिनिशिंग, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में है।

सेठ ने कहा कि यह सिर्फ एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि रांची के लाखों नागरिकों को सुविधा और सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जल्द ही लोकार्पण समारोह की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से रांची की तस्वीर बदल जाएगी और लोगों को एक नए और सुव्यवस्थित शहर का अनुभव होगा।

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जिसकी लंबाई 3.76 किलोमीटर है । इसके चालू होने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी इससे शहरवासियों को समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version