एवियन। फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में दुनिया के बड़े नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों जैसे अहम मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। हालांकि इस बार समिट की चर्चा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं रही। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।वीडियो में नेताओं के बीच हुई एक दिलचस्प और दोस्ताना बातचीत देखने को मिल रही है। जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। दोनों नेताओं के बीच हुई गर्मजोशी भरी बातचीत ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया।

यह खास मौका तब आया, जब G7 समिट में सभी नेता परंपरा के अनुसार ग्रुप फोटो के लिए एक साथ जमा हो रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी एक-दूसरे से मिले. दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे का अभिवादन किया. वीडियो में मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी से कहते सुना गया कि नाइस टू मीट यू अगेन, इसका मतलब आपसे फिर मिलकर अच्छा लगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सोशल मीडिया लोकप्रियता का जिक्र किया. इसके बाद मेलोनी ने मुस्कुराते हुए मजेदार जवाब दिया, ‘हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस हैं.’ दोनों नेताओं की यह छोटी सी बातचीत कैमरों में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version