हजारीबाग। हजारीबाग का प्रसिद्ध रामनवमी जुलूस शनिवार देर शाम से लगातार जारी है। जुलूस में 107 अखाड़ा शामिल है। शनिवार देर शाम से निकली रामनवमी जुलूस के दौरान अब तक साढे तीन सौ लोगों के जख्मी होने की खबर है। कई जख्मी लोगों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। जबकि चार की मौत भी हो चुकी है।

इधर, बड़ी बाजार थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि अबतक लगभग साढे तीन सौ लोग घायल हो गये है। जबकि चार की मौत हो गयी है। इस संबंध में पुलिस दोषियों को चिन्हित करने में लगी हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि आपस मे खेल का करतब दिखाने के दौरान उक्त घटनाएं हो रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version