रांची। छपरा जिले के अमनौर में शुक्रवार को भाजपा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी से मिले अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह। मुलाकात के दौरान मनीष सिंह ने राजीव प्रताप रूड़ी से अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक बनने का अनुरोध किया, उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस मौके पर नेहरू सिंह उपस्थित थे।

झारखंड में राणा सांगा यात्रा दिसंबर से : रूड़ी ने कहा कि झारखंड में राणा सांगा यात्रा का शुभारंभ दिसंबर में शुरू होगा, इस यात्रा के माध्यम से समाज में क्षत्रिय एकता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को व्यापक रूप से फैलाया जा सके।

अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के सभी ट्रस्टीगण एवं सदस्य लंबे समय से यह इच्छा व्यक्त कर रहे थे कि संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में राजीव प्रताप रूड़ी जैसे प्रखर, विद्वान और जनप्रिय नेता को जोड़ा जाए।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में राणा सांगा यात्रा का विस्तृत रोड मैप, कार्यक्रम और जनजागरण योजना सार्वजनिक की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version