Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
    • जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
    • श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
    • बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
    • इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
    • रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
    • रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
    • चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा पर टिप्पणी को लेकर कार्रवाई
    Blog

    तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा पर टिप्पणी को लेकर कार्रवाई

    News MaatiBy News MaatiAugust 4, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई,। तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) की ओर से पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद की गई।

    टीवीके की तंजावुर केंद्रीय जिला महिला विंग की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व पुलिस थाने में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया।

    राज्य के मुख्य विपक्षी दल द्रविण मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उदयनिधि के खिलाफ तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

    गिरफ्तारी से पहले उदयनिधि स्टालिन के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दरअसल, उनकी कथित टिप्पणी के विरोध में टीवीके कार्यकर्ताओं ने उनके घर का घेराव करने का ऐलान किया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

    यह विवाद सोमवार को कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित रैली के दौरान दिए गए उदयनिधि स्टालिन के भाषण के बाद शुरू हुआ। रैली में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना करते समय भीड़ से अभिनेत्री तृषा कृष्णन के नाम के नारे लगाए जाने लगे। वायरल वीडियो के अनुसार, उदयनिधि ने पहले कावेरी जल विवाद पर राज्य सरकार को घेरा और कहा कि राज्य को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, लेकिन मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं। इसी दौरान नारेबाजी जारी रहने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए एक टिप्पणी की, जिसे कई लोगों ने अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के कथित संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही अफवाहों से जोड़कर देखा।

    वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और टीवीके ने इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध जताया। टीवीके विधायक रेवंत चरण ने कहा कि किसी महिला के बारे में इस तरह की टिप्पणी पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक नेतृत्व राजनीतिक संवाद का स्तर लगातार गिरा रहा है और जानबूझकर उकसावे वाली राजनीति कर रहा है।

    हालांकि, द्रमुक ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता टीआर बालू ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने किसी व्यक्ति विशेष का नाम लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, “उन्होंने उस महिला के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है। यह पूरा आरोप झूठा और राजनीतिक रूप से प्रेरित है।”

    उधर, द्रमुक के राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। उनका आरोप है कि राज्य सरकार कावेरी जल विवाद और कर्नाटक द्वारा तमिलनाडु को पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस विवाद का इस्तेमाल कर रही है।

    इस विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उदयनिधि स्टालिन की आलोचना की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने बयान को अशोभनीय, अश्लील और शर्मनाक बताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    इस बीच, पुलिस ने कहा है कि शिकायतों और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। वहीं, उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल और अधिक गर्मा गया है। द्रमुक और टीवीके के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    By News MaatiSeptember 27, 202615

    रामगढ़। जिले में रात के समय सड़क किनारे, विशेषकर नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों और…

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.