लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई स्टूडेंट्स घायल बताए जा रहे हैं। लखनऊ के अलीगंज इलाके में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे उषा मेहता मार्ग स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, “कुल तेरह बच्चों को अभी बाहर निकाला गया है। उन सभी को हॉस्पिटल भेज दिया गया है। ये एक बड़ी घटना है। अंदर धुआं है और हर एक चीज को हटाकर चेक किया जा रहा है। हर कमरे की जांच की जा रही है।” डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, “अंदर बहुत सारा लकड़ी का फर्नीचर था, और उस फर्नीचर से निकलने वाले धुएं से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। फायर ब्रिगेड के लोग अंदर हैं। NDRF की टीमें मौके पर हैं। आग अचानक एक एनिमेशन सेंटर में लगी था। बच्चे यहां एनिमेशन सीखने आते थे—कार्टून बनाना।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version