
मंगलुरु (कर्नाटक): एअर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल की शिकायत के बाद दुबई और मंगलुरु के बीच उड़ान के दौरान अभद्र व्यवहार करने को लेकर एक यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उड़ान के सुरक्षा समन्वयक सिद्धार्थदास ने बाजपे पुलिस थाने में मोहम्मद बी सी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।
