रांची। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।इस मामले को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं के ठेस पहुंचे ऐसे कोई भी बयान नहीं दिए जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसे लेकर सभी पोलिटिकल पार्टीज को एडवाइजरी भेजा जाएगा। सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल का बयान तूल पकड़ लिया है

जानें क्या है पूरा मामला : इरफान ने 24 अक्टूबर को नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सीता सोरान को रिजेक्टेड माल कहा था।ं इस बयान के बाद सीता सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इरफान अंसारी का वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगने की मांग है। उन्होंने लिखा है कि-प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे लिए जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं।

वहीं कांग्रेस विधायक कहा कि भाजपा और सीता सोरेन ने वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया है। मूल वीडियो में उन्होंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया है। भाजपा और सीता सोरेन ने उनके खिलाफ झूठ फैलाने के लिए वीडियो को क्रॉप कर पेश किया जा रहा है. भाजपा में शामिल होते ही वह इतना नीचे गिर गई हैं कि झूठ के सहारे जामताड़ा की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. भाजपा पर झूठ के सहारे राजनीति करने का आरोप भी लगाया। साथ ही एनडीए प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर उनके द्वारा जारी वीडियो को साजिश बताते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत करने और भाजपा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की भी बात कही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version