रामगढ़। पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक स्पंज आयरन फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात अचानक ब्लास्ट हो गया। फैक्ट्री के पावर प्लांट में जोरदार आवाज हुई, और भीषण आग लग गई।

घटना में बुरी तरह से झुलसकर तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर हजारीबाग निवासी तरुण रजवार को उपचार के लिए रांची रोड स्थित दि हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में रांची निवासी फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी 50 वर्ष, जगेश्वर बिहार बोकारो निवासी 25 वर्षीय विनीत महतो व गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पांडेय शामिल है। फैक्ट्री के पावर प्लांट साइट में उत्पादन कार्य के दौरान अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लगने के बाद रात्रि पाली में काम कर रहे मजदूरों में अफराझ्रतफरी मच गई। जान बचाने के लिए मजदूर इधर भागने लगे।

सूचना पाकर देर रात को फैक्ट्री प्रबंधन के लोग व पुलिस पहुंची। रामगढ़ से चारझ्रपांच दमकल बुलाकर आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। घटना की सूचना पाकर सुबह से स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ फैक्ट्री गेट के समक्ष जुटी है। मृतकों के आश्रित को मुआवजा व नौकरी देने की मांग को लेकर फैक्ट्री के गेट को जाम करने की तैयारी में जुटे हैं। इधर फैक्ट्री के पावर प्लांट यूनिट के इंचार्ज अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण प्लांट में ओवरहीटिंग के कारण घटना हुई। बार-बार वहां एसी लगाने को कहा गया था, ताकि टेम्प्रेचर कंट्रोल रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version