
रांची। रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ओरमांझी अंतर्गत विभिन्न फीडरों में पेड़ की डालियों की कटाई एवं मेंटेनेंस का कार्य रविवार को कराया जाएगा। इस कारण रांची पूर्वी डिवीजन के ओरमांझी, विकास और सिकिदिरी क्षेत्र के कई इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले पूरा कर लेने और सहयोग करने की अपील की है। विकास प्रशाखा के 11 केवी विकास फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य होगा।
इस दौरान विकास, रूढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक और नया टोली की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 11 केवी चंदवे फीडर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इससे बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी क्षेत्र प्रभावित होंगे। ओरमांझी प्रशाखा के कुच्चु फीडर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पेड़ की डालियों की कटाई एवं रखरखाव कार्य होगा। इस दौरान कुच्चु, कामता, हेंडेबिली, गुंजा, सगा टोली और जवा बेड़ा में बिजली बाधित रहेगी।
चायबगान फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य के कारण पिपरा बंडा, लुपुंगा, पतराकोचा और चायबगान प्रभावित होंगे। इसी तरह पिस्का फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इससे पिस्का, बनखेता, पिस्का पंडरा, इच्छा दाग पंडरा, हलबादी, उरवा और इचादांग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सिकिदिरी प्रशाखा के सांडी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ की डालियों की कटाई और मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान भूसुर, डटमा, चाड़ू, सहेदा, जसपुर, महुआ टुंगरी और आगर टोली की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले निपटाने की अपील की है।
चार 11 केवी फीडरों में मेंटेनेंस, कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के अंतर्गत रविवार को 11 केवी के चार फीडरों में मेंटेनेंस एवं ट्री ब्रांच ट्रिमिंग का कार्य कराया जाएगा। विभाग के अनुसार यह कार्य सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
11 केवी गोंदलीपोखर फीडर के अंतर्गत अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं 11 केवी प्लांडू फीडर से जुड़े प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके एवं आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। इसी तरह 11 केवी बंता फीडर के टूटकी, बंता, पतरा हटू, बनसिया, झावरी, करियाडीह एवं आसपास के क्षेत्रों तथा 11 केवी रामपुर (सिल्ली) फीडर के सिंहपुर, कुटरू, रामपुर, हलमाद एवं आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

