पटना। कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया की गुरुवार को पटना में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में रवीश उर्फ बसिया घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, ये एनकाउंटर बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एलएनटी से पूरब बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बंटी यादव हत्याकांड के आरोपी रवीश का जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी रवीश उर्फ बसिया ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक गोली रवीश के दाहिने पैर में लगी। गोली लगते ही रवीश लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। तुरंत ही पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश का पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी रवीश की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। पटना पुलिस को बंटी यादव की किडनैपिंग और मर्डर केस में रवीश की तलाश थी। अब रवीश की गिरफ्तार हो गई है तो जल्द बंटी यादव मामले में कुछ अन्य जानकारियां भी मिल सकती हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version