
रांची। झारखंड के आठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है। अधिसूचना में कहा गया है कि जिन आईपीएस अधिकारियों को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापन होने तक उस पद का भी कार्य देखेंगे।
इन अधिकारियों को मिला प्रभार
- सिटी एसपी धनबाद, ऋत्विक श्रीवास्तव को रेल एसपी धनबाद का अतिरिक्त प्रभार।
-जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को रेल एसपी जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार।
-झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) 10 कमांडेंट सौरभ को जैप 1 कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार।
-ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी जैप तीन कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार।
-जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) 1 का अतिरिक्त प्रभार।
-चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) तीन का अतिरिक्त प्रभार।
-गुमला एसपी हरीश बिन जमा को इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) 5 का अतिरिक्त प्रभार।
-गोड्डा एसपी मुकेश कुमार इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) 8 का अतिरिक्त प्रभार।
