
रांची। टेंडर घोटाले मामले में आईएएस मनीष रंजन को ईडी ने समन भेजकर फिर से 28 मई को तलब किया है। पूर्व में ईडी ने समन भेजकर 24 मई को हाजिर होने के लिये कहा था। इस पर मनीष रंजन ने ईडी को पत्र भेजकर अगली तारीख देने का आग्रह किया था। ईडी ने मनीष रंजन को अपने और परिवार के सदस्यों की आय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी साथ लाने को कहा था। ईडी को जांच में एक्सल सीट में मनीष नाम के व्यक्ति की जानकारी मिली थी।
टेंडर घोटाले की जांच कर रही है ईडी का दावा है कि यह 3000 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला है। टेंडर कमीशन घोटाले मामले में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी गिरफ्तार किया था। ईडी ने कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनसे पता चला है कि आलमगीर आलम और विभाग के अन्य नौकरशाहों को कटौती और कमीशन मिलता था। ग्रामीण विकास विभाग के टेंडरों से एक निश्चित कमीशन वरिष्ठ मंत्रियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाता था।
छह मई को मंत्री के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान ईडी ने 37.54 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी, जो ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवंटित निविदाओं में कमीशन से प्राप्त आय थी।
