रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को मंगलवार को समन भेजा है। रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में 28 जून को उपस्थित होने को कहा है।

जमीन करोबारी शेखर कुशवाहा की निशानदेही पर ईडी ने 21 जून को कमलेश के कांके रोड स्थित एस्ट्रो ग्रीन फ्लैट पर छापेमारी की थी। छापेमारी में एक करोड़ नकदी और 100 कारतूस बरामद किये थे।

शेखर ने पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों के सामने स्वीकार किया था कि उसने रांची के ही एक अन्य जमीन कारोबारी कमलेश के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज की मदद से कांके रोड स्थित कई प्लॉट की खरीद-बिक्री की थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version