नयी दिल्ली :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने धन शोधन की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पुणे में एक बंगले और शेयर समेत 98 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

यह मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशक निधि में धोखाधड़ी से जुड़ा है।

ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version