Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया

    June 16, 2026

    G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी

    June 16, 2026

    रोहतास-कैमूर के बीच जल्द बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सम्राट चौधरी ने किया एलान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया
    • G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी
    • रोहतास-कैमूर के बीच जल्द बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सम्राट चौधरी ने किया एलान
    • गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास
    • रांची में जल जमाव से जनता-व्यापारी त्रस्त, नगर निगम के अधिकारी मस्त : चेंबर
    • जी7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति ट्रम्प सहित विश्व नेताओं से मुलाकात
    • घर बैठे बनेंगे बर्थ सर्टिफिकेट और पास होंगे नक्शे, बिहार में लॉन्च होगा ई-गवर्नेंस पोर्टल
    • बिहार छोड़ो या श्मशान जाओ, अपराधियों को सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » 2047 पर फोकस, संसद में कई बिलों पर चर्चा’, बजट सत्र को लेकर पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें
    India

    2047 पर फोकस, संसद में कई बिलों पर चर्चा’, बजट सत्र को लेकर पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

    News MaatiBy News MaatiJanuary 31, 2025No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया है। बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए मां लक्ष्मी को नमन किया। साथ ही उन्होंने सरकार के तीसरे टर्म के बारे में जानकारी दी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां लक्ष्मी को नमन कर संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “आज बजट सत्र की शुरुआत में मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं। सदियों से हम ऐसे अवसरों पर मां लक्ष्मी को याद करते आ रहे हैं। मैं महालक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे।”

    पीएम मोदी ने इसे 2047 के संकल्प का विजन बताया। बोले , “हमारे गणतंत्र ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है। इस देश की जनता ने मुझे तीसरी बार जिम्मेदारी दी है। यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह बजट नई ऊर्जा देगा, यह विश्वास दिलाता है कि 2047 तक देश का विकास होगा और 140 करोड़ लोग अपने संकल्प के साथ इस विजन को पूरा करेंगे।”

    इसे युवा सांसदों के लिए सुनहरा मौका करार दिया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “इस बजट सत्र में सभी सांसद विकसित भारत को मजबूती देने के लिए अपना योगदान देंगे। विशेषकर जो युवा सांसद हैं, उनके लिए तो ये सुनहरा अवसर है। क्योंकि वो सदन में जितनी जागरूकता और भागीदारी बढ़ाएंगे, विकसित भारत के फल उनकी नजर के सामने देखने को मिलेंगे।”

    पीएम मोदी ने बजट से पहले ‘विदेशी कोने से चिंगारी भड़काने’ वाली बात भी कही। बोले, “मैं 2014 से देख रहा हूं कि हर सत्र से पहले शरारत करने के लिए लोग तैयार बैठते थे और यहां उन्हें हवा देने वालों की कोई कमी नहीं है। 10 साल बाद ये पहला सत्र मैं देख रहा हूं, जिसमें किसी भी विदेशी कोने से कोई चिंगारी नहीं भड़काई गई।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की गति को तेज करने का मंत्र भी दिया। कहा, “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांस्फॉर्म। जब विकास की तेज गति हासिल करनी होती है, तो सबसे ज्यादा जोर रिफॉर्म पर होता है। राज्य और केंद्र सरकारों को मिलकर परफॉर्म करना होता है और लोगों की भागीदारी से हम ट्रांस्फॉर्मेशन देख सकते हैं।”

    सबसे अहम बात पीएम मोदी ने मिशन मोड में काम करने का दावा किया। उन्होंने कहा, “तीसरे कार्यकाल में हम मिशन मोड में देश को सर्वांगीण विकास की दिशा में चाहे वह भौगोलिक रूप से हो, सामाजिक रूप से हो या आर्थिक भिन्न-भिन्न संदर्भ में हो, हम सर्वांगीण विकास के संकल्प को लेकर मिशन मोड में आगे बढ़ते जा रहे हैं।”

    उन्होंने युवा विकसित भारत के लाभार्थियों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश युवा देश है, युवा शक्ति है। आज जो 20-25 साल के नौजवान हैं। जब वो 45-50 साल के होंगे तो वे विकसित भारत का सबसे बड़े लाभार्थी होंगे।

    प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के सम्मान की बात की। कहा, “विशेषकर नारीशक्ति के गौरव को पुनः प्रस्थापित करना, पंथ-संप्रदाय के भेद से मुक्त होकर हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन और समान अधिकार मिले, इस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।”

    पीएम मोदी ने आर्थिक रोडमैप की बात कही। बोले , “इनोवेशन, समावेश और निवेश लगातार हमारी आर्थिक गतिविधि के रोडमैप का आधार रहे हैं। इस सत्र में हमेशा की तरह कई ऐतिहासिक बिल पर सदन में चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ वो राष्ट्र की ताकत बढ़ाने वाले कानून बनेंगे।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि हम देश की आशा-आकांक्षाओं के इस बजट सत्र में खरे उतरेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    June 16, 2026

    वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

    June 16, 2026

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,396

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,069

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    International

    जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया

    By News MaatiJune 16, 20267

    नई दिल्ली। पूरी दुनिया जब भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार विवाद और ऊर्जा संकट से जूझ रही…

    G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी

    June 16, 2026

    रोहतास-कैमूर के बीच जल्द बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सम्राट चौधरी ने किया एलान

    June 16, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया

    June 16, 2026

    G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी

    June 16, 2026

    रोहतास-कैमूर के बीच जल्द बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सम्राट चौधरी ने किया एलान

    June 16, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.