मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लेटेस्ट फोटोशूट में वे अपने पति रणवीर सिंह के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. जो प्यार से उनके बेबी बंप को सहलाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट में उनकी खुशी साफ झलक रही है।

दीपिका पादुकोण का मैटरनिटी शूट ब्लैक एंड व्हाईट है जिसमें वे बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं। इसके लिए उन्होंने ब्लैक सूट के साथ ब्लैक लेस ब्रालेट पहना है, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है, इसी के साथ वे अपनी सिग्नेचर मिलियन-डॉलर, डिंपल वाली मुस्कान बिखेर रही हैं। एक फोटो में उन्हें एक खूबसूरत ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कैप्चर किया गया है जिसमें उनका बेबी बंप काफी खूबसूरत दिख रहा है। फोटोशूट की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक में वे रणवीर सिंह के साथ है जिसमें वह धीरे से उनके बेबी बंप को सहला रहे हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है

काफी अटकलों के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार इस साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इंस्टाग्राम पर इस कपल ने बताया कि उनका बच्चा सितंबर में आएगा। अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक रहा तो वह 28 सितंबर को साउथ बॉम्बे के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल, जल्द ही मां बनने वाली दीपिका काम से मिले ब्रेक का पूरा आनंद ले रही हैं। साल 2012 में बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर रणवीर और दीपिका के बीच प्यार की शुरूआत हुई थी, कुछ साल डेट करने के बाद कपल ने इटली में 14 नवंबर 2018 में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version