गिरिडीह। दुर्गा पूजा के समापन के बाद आयोजित कार्यक्रम में जमकर बवाल मचा।लोगों ने पथराव किया तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी । मामला हिरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद का है। हंगामा मगहिया कलाकार रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम के दौरान हुआ।मनिकबाद में रौशन रोही और निशा दुबे का कार्यक्रम था। गुरुवार की रात को आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग कलाकारों को नजदीक से देखने के लिए भीड़ में आगे बढ़ने की होड़ करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों में पहले गाली-गलौज हुआ, फिर बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। युवकों के दो गुट भिड़े लेकिन हंगामा पूरे परिसर में होने लगा । इसके बाद भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़ दिया। सौ से अधिक लोग मंच पर जा चढ़े। हंगामा बढ़ने लगा । फिर अचानक कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में पुलिसकर्मी के साथ कलाकर और कुछ लोग भी चोटिल हुए।पथराव और मारपीट होता देख पुलिस सख्त हुई तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस ने लोगों को खदेड़ने का काम किया। बाद में कार्यक्रम को बंद किया गया और भीड़ को खदेड़ा गया । बताया जा रहा है इस पथराव, मारपीट और भगदड़ में कई लोग चोटिल हुए हैं। एसडीपीओअमरेंद्र कुमार ने बताया कि मानिकबाद में रौशन रोही और निशा दुबे का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। सौ से अधिक लोग स्टेज पर जा चढ़े। कलाकर असुरक्षित महसूस करने लगे। इस बीच अचानक मंच पर पथराव कर दिया गया। इस पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए तो कलाकारों को भी मामूली चोट लगी। अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सख्त हुई और लोगों को खदेड़ा गया बाद में आयोजकों ने कार्यक्रम को बंद कर दिया। इस घटना में एक भी पब्लिक घायल नहीं है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version