नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता से बाहर रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति का मूलमंत्र सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति घृणा है। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए लगातार समस्याएं पैदा करने वाला नेता बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड उपलब्धियों से भरा है, जबकि राहुल गांधी का राजनीतिक रिकॉर्ड कांग्रेस के लिए मुश्किलों से भरा रहा है।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहले कहा था कि कांग्रेस एक फेल्ड प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश कर रही है। अब इस कोशिश में पार्टी ने केवल अपने राजनीतिक भविष्य को ही नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था को भी दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के राजनीतिक सफर का आकलन तथ्यों और घटनाओं के आधार पर किया जा सकता है। राहुल गांधी की शुरूआती शिक्षा और करियर का उल्लेख करते हुए त्रिवेदी ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज में उनके प्रवेश और निशानेबाजी से जुड़े होने का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसके बाद राहुल गांधी का निशाना लगातार चूकता गया। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश में पढ़ाई करने और वर्ष 1996 से 1999 के बीच एक ब्रिटिश कंपनी में काम करने का भी उल्लेख किया। कंपनी के बंद होने का जिक्र करते हुए उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी के कदम पड़े, वहां-वहां नुकसान हुआ।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वर्ष 2014 में राहुल गांधी कांग्रेस के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में शामिल थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी अब तक की सबसे कम सीटों के स्तर पर पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व और पार्टी में किए गए विभिन्न प्रयोगों से कांग्रेस को अपेक्षित राजनीतिक सफलता नहीं मिली।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version