नयी दिल्ली: अपनी शानदार परफोर्मेंस से ग्राहकों के दिलों पर राज करनेवाली बुलेट मोटरसाइिकल से ग्राहक दूरी बना रहे हैं।

यही वजह है कि इसकी बिक्री में गिरावट आयी है।  मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री मई में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत गिरकर 71,010 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 77,461 इकाई थी।

कंपनी की घरेलू बिक्री मई में 10 प्रतिशत गिरकर 63,531 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 70,795 इकाई थी। दरअसल, अब लोगों के सामने बुलेट के कई विकल्प हैं और ग्राहक वहां भी संभावनाएं तलाश रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version