रांची: राज्य में बड़ा इलाका नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। गिरिडीह जिले का मधुबन हो या फिर बोकारो जिले के ललपनिया का लुगू पहाड़। गिरिडीह के मधुबन में जंगलों और पहाड़ों पर कभी नक्सलियों का कब्जा था।

और पूरे जिले में खौफ हुआ करता था। नक्सली वोट बहिष्कार की घोषणा करते थे, तो मतदाता बूथ तक जाने की हिम्मत नहीं कर पाते थे।

लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। लोग बेखौफ होकर मतदान कर पाएं, इसके लिए सुरक्षा बलों ने टुंडी में फ्लैग मार्च भी निकाला।

लुगू पहाड़ की तलहटी स्थित नक्सल प्रभावित गांवों के बूथों में भी सुबह से मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें बयां कर रहीं हैं कि इलाके की फिजा अब बदल गई है। लोग बेखौफ हैं। इसलिए पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने बूथ पर आ रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version