रांची। रांची लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को पदयात्रा चलाया गया। पदयात्रा में रांची के विधायक सीपी सिंह ने पिस्का मोड़, जतरा मैदान, देवी मंडप, सुखदेव नगर के अखिल मेमोरियल गली और रातु रोड तक शामिल हुए।

सीपी सिंह ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। झामुमो, कांग्रेस की भ्रष्टाचार और लूट के विरोध में पूरी झारखंड की जनता मोदी के साथ है।इस दौरान कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार और रांची जीतेंगे पांच लाख के पार का नारा लग रहे थे। पदयात्रा में मुख्य रूप से संजय कुमार जायसवाल, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ,मुकेश कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version