Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अभियान बनेगा फूड फॉर हंगर’

    August 12, 2026

    शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान

    August 12, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को आई मां की याद, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अभियान बनेगा फूड फॉर हंगर’
    • शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान
    • प्रधानमंत्री मोदी को आई मां की याद, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’
    • स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के तीन आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारी-कर्मी राष्ट्रपति, वीरता और सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित
    • जेपीएससी मेधा घोटाले में बिंसिस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के निदेश्क से आज पूछताछ करेगी सीआइडी, जानें कौन हैं अरुण शर्मा
    • जेपीएससी : 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी ओएमआर शीट, सीआईडी करेगी पूछताछ
    • DC-SSP जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, छात्रों से खाना खाने की अपील की
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, 75 साल से अधिक उम्र वालों को घर बैठे मिलेगी सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » न्यायालय ने एसबीआई से 21 मार्च तक चुनावी बॉण्ड की सभी जानकारियों का खुलासा करने को कहा
    Lead News

    न्यायालय ने एसबीआई से 21 मार्च तक चुनावी बॉण्ड की सभी जानकारियों का खुलासा करने को कहा

    News MaatiBy News MaatiMarch 18, 2024Updated:March 19, 2024No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तीसरी बार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को फटकार लगाते हुए उसे ‘‘चुनिंदा’’ रवैया न अपनाने और 21 मार्च तक चुनावी बॉण्ड योजना से संबंधित सभी जानकारियों का ‘‘पूरी तरह खुलासा’’ करने को कहा। पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं।

    पीठ ने कहा कि एसबीआई चुनिंदा रवैया नहीं अपना सकता और उसे चुनावी बॉण्ड की सभी ‘‘संभावित’’ जानकारियों का खुलासा करना पड़ेगा जिसमें विशिष्ट बॉण्ड संख्याएं भी शामिल हैं जिससे खरीददार और प्राप्तकर्ता राजनीतिक दल के बीच राजनीतिक संबंध का खुलासा होगा।

    उसने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने चुनावी बॉण्ड मामले में अपने फैसले में बैंक से बॉण्ड के सभी विवरण का खुलासा करने को कहा था तथा उसे इस संबंध में और आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए।

    पीठ ने सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से कहा, ‘‘हमने एसबीआई से सभी जानकारियों का खुलासा करने के लिए कहा था जिसमें चुनावी बॉण्ड संख्याएं भी शामिल हैं। एसबीआई विवरण का खुलासा करने में चुनिंदा रुख न अपनाए।’’

    पिछले सप्ताह न्यायालय ने देश के सबसे बड़े बैंक को अपने निर्देशों के अनुपालन में विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या (यूनीक अल्फा-न्यूमेरिक नंबर) का खुलासा न करने के लिए ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया था और कहा था कि एसबीआई उन संख्याओं के खुलासे के लिए ‘कर्तव्यबद्ध’ था।

    उच्चतम न्यायालय ने साथ ही चुनावी बॉण्ड मामले में औद्योगिक निकायों, एसोचैम और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की गैर-सूचीबद्ध याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

    उसने बॉण्ड विवरण का खुलासा करने संबंधी उसके फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध करने वाले ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ (एससीबीए) के अध्यक्ष के पत्र पर विचार करने से भी इनकार कर दिया।

    सीजेआई ने एससीबीए अध्यक्ष से कहा, ‘‘आपने मेरी स्वत: संज्ञान संबंधी शक्तियों को लेकर पत्र लिखा है, ये सभी प्रचार संबंधी चीजें हैं, हम इसमें नहीं पड़ेंगे।’’

    याचिकाकर्ता गैर लाभकारी संगठन की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि प्रमुख राजनीतिक दलों ने दानदाताओं का विवरण नहीं दिया है, केवल कुछ दलों ने दिया है।

    उच्चतम न्यायालय ने 12 अप्रैल 2019 को एक अंतरिम आदेश पारित कर राजनीतिक दल, उन्हें मिले चंदे और आगे मिलने वाले चंदे के बारे में जानकारी एक सीलबंद लिफाफे में निर्वाचन आयोग को देने के लिए कहा था।

    पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 15 फरवरी को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्र की चुनावी बॉण्ड योजना को रद्द कर दिया था और इसे ‘‘असंवैधानिक’’ करार देते हुए निर्वाचन आयोग को चंदा देने वालों, चंदे के रूप में दी गई राशि और प्राप्तकर्ताओं का 13 मार्च तक खुलासा करने का आदेश दिया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati
    • Website

    Related Posts

    बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह

    July 2, 2026

    छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत

    July 2, 2026

    फ्रांस में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भारतीय समुदाय बोला-पीएम ने युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई प्रेरणा दी

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,424

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    अभियान बनेगा फूड फॉर हंगर’

    By News MaatiAugust 12, 20269

    रांची। ‘लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर’ की ओर से ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम चलाया…

    शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान

    August 12, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को आई मां की याद, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के तीन आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारी-कर्मी राष्ट्रपति, वीरता और सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अभियान बनेगा फूड फॉर हंगर’

    August 12, 2026

    शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान

    August 12, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को आई मां की याद, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के तीन आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारी-कर्मी राष्ट्रपति, वीरता और सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित

    August 12, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.