नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसई) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान की सराहना की है। पार्टी ने उनके संगठन के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की है।

विनोद जाखड़ राजस्थान से आते हैं। वह पहले संगठन में राज्य स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version