उदयपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन हो गया है। अहमदाबाद के निजी अस्पताल में गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व्यास एक महीने पहले गणगौर के कार्यक्रम के दौरान आग में झुलस गई थी। इस हादसे में उनके शरीर का 90 फीसदी हिस्सा झुलस गया था। जबकि सिर में भी चोट लगी थी। हादसे के बाद परिजन उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उनका इलाज किया जा रहा था।
संबंधित खबरें

गिरिजा व्यास का राजनीतिक करियर लंबा और प्रभावशाली रहा। वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री थीं और उदयपुर से सांसद रह चुकी थीं। इसके अलावा व्यास कांग्रेस की राजस्थान इकाई की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी थी। उनकी राजनीतिक यात्रा में महिला अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया जाता है। वे कई विकास परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाने के लिए जानी जाती थीं, और उनके काम ने राजस्थान की राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को आकार देने में मदद की।
पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्यास के निधन पर शोक जताया। सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ गिरिजा व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था। उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं’।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version