रांची। शहर के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलता स्थित हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास सिटी राइड बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मृतक पांकी के पलामू का रहने वाला है। उसकी उम्र 37-38 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद गुस्साए लोग मुआवजे की मांग करने लगे। उन्होंने शव के साथ नेशनल हाईवे 75 पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version